जिज्ञासा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

मुरादाबाद। शहर के जिज्ञासा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। अस्पताल की इस जनसेवा पहल की मरीजों और उनके परिजनों ने सराहना की।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। साथ ही शुगर जांच, फेफड़ों की जांच (PFT) और बॉडी फैट एनालिसिस (BFA) जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी बिना किसी शुल्क के की गईं। इसके अलावा रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचों पर विशेष छूट उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं कम लागत पर प्राप्त हो सकीं।

स्वास्थ्य शिविर का संचालन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर एवं जीआई/लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करिश्मा सिंह, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शारिक अरशद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्ना इरफान, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिद, मुख एवं जबड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक्षा द्विवेदी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान, फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार सिंह तथा डॉ. अमित सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

जिज्ञासा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस सामाजिक पहल ने स्वास्थ्य सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया है और स्थानीय नागरिकों में विश्वास बढ़ाया है।