https://x.com/CMOfficeUP

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चला व्यापक अग..."> https://x.com/CMOfficeUP

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चला व्यापक अग..."> https://x.com/CMOfficeUP

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चला व्यापक अग...">

अग्नि सुरक्षा को लेकर जीरो लापरवाही, मुरादाबाद में फायर विभाग का व्यापक अभियान सफल

https://x.com/CMOfficeUP

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चला व्यापक अग्नि सुरक्षा अभियान, सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच

मुरादाबाद। मंडलायुक्त औंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पसिया, डीआईजी मुनिराज जी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में व्यापक अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करना रहा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा की निगरानी में फायर विभाग की टीमों ने विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर), हाइड्रेंट सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म व्यवस्था तथा सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के प्रबंधन एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने, अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित निरीक्षण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा रहा है, ताकि श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उद्योगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग का यह सक्रिय अभियान प्रशासन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लगातार किए जा रहे निरीक्षणों और जागरूकता कार्यक्रमों से औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो रही है, जिससे सुरक्षित एवं संरक्षित कार्य वातावरण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।