आजमगढ़ स्थानांतरण पर बैंक प्रबंधक को दी भावभीनी विदाई

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज के देवरिया बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक पंकज कुमार यादव के आजमगढ़ स्थानांतरण पर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवागत शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित विदाई समारोह में पंकज कुमार यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पंकज कुमार यादव ने अपने कार्यकाल में ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अपने सरल, सहज और विनम्र व्यवहार से सभी का दिल जीता।
समारोह में सहायक शाखा प्रबंधक राजकुमार, कैशियर गोविन्द कुमार गोंड, ऋषि पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, गिरिजापति उपाध्याय, संदीप यादव 'बिट्टू', राकेश तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय, रणविजय यादव, आदित्य सिंह, दुर्गाप्रसाद चौबे, सुरेन्द्र प्रताप यादव 'चक्कू', तारिक सिद्दीकी, मो. तौसीफ, राहुल पाण्डेय, अनिल कुमार, अखिलेश सिंह (शाखा प्रबंधक, गिरैया), रामबेचन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मान से अभिभूत पंकज कुमार यादव ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया बाजार में मिला स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।