अमरोहा को मिली बड़ी सौगात, आग बुझाने के लिए मिलेगा 2500 लीटर क्षमता वाला आधुनिक फायर मोटर इंजन

अमरोहा। जिले की अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एडीजी फायर पद्मजा चौहान ने अमरोहा जिले के लिए 2500 लीटर क्षमता वाला आधुनिक फायर मोटर इंजन उपलब्ध कराया है। इससे जिले में आग लगने की घटनाओं पर पहले से अधिक तेज और प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सकेगा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. के. ओझा ने बताया कि 2500 लीटर क्षमता वाला नया फायर मोटर इंजन जल्द ही अमरोहा पहुंचने वाला है। इसके शामिल होने से अग्निशमन विभाग की संसाधन क्षमता बढ़ेगी और शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करना अधिक आसान होगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक फायर मोटर इंजन के आने से विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आगजनी की घटनाओं में समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। जिलेवासियों को इससे बेहतर और अधिक सशक्त अग्निशमन सेवाओं का लाभ मिलेगा।