दिल्ली–श्रीनगर वंदे भारत में सफर कर भावुक हुए सोनम वांगचुक, बोले— ‘भारतीय रेलवे पर मुझे गर्व है’

दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी पहली यात्रा के बाद भारतीय रेलवे की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह सफर बेहद शानदार रहा और उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व महसूस होता है।

सोशल मीडिया मंच X पर साझा किए गए वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि रेल यात्रा उनका सबसे पसंदीदा परिवहन माध्यम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन में सफर करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। विशेष रूप से विश्वप्रसिद्ध चिनाब रेल पुल को देखकर वे बेहद प्रभावित हुए और इसे भारतीय इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि बताया।

वांगचुक ने कहा, "दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत सेवा का यह मेरा पहला अनुभव था। सफर बहुत ही खूबसूरत रहा। मुझे भारतीय रेलवे पर बहुत गर्व है।"

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और युवाओं के हित में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

सोनम वांगचुक की यह प्रतिक्रिया भारतीय रेलवे के आधुनिक बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेनों और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भरोसे की एक सकारात्मक अभिव्यक्ति मानी जा रही है। दिल्ली?श्रीनगर वंदे भारत के संचालन से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का नया विकल्प मिला है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है।