सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई समारोह में पीलीभीत व्यापार मंडल की युवा विंग ने दी शुभकामनाएं

स्थानांतरण पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को व्यापार मंडल युवा विंग ने दी भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं पदोन्नति पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा विंग के जिला अध्यक्ष शैले शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों का स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने उत्कृष्ट कार्य, सरल व्यवहार और जनसेवा के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेते हैं। विजय वर्धन तोमर का कार्यकाल जनपद के लिए सराहनीय रहा और उनके स्थानांतरण से उनकी कमी अवश्य महसूस होगी।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीलीभीत की जनता से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिला, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और सहयोग हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा।कार्यक्रम में युवा विंग जिला अध्यक्ष शैले शर्मा, रजी अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), त्रैभम सिंह (जिला महामंत्री), हैदर अंसारी (संगठन मंत्री), तहमीद खान (जिला मंत्री), शोएब, अभिलाष गुप्ता सहित व्यापार मंडल युवा विंग के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।