पीलीभीत जनपद में गर्भबती नाबालिग युवती ने नाबालिग युवक और उसकी परिजनों के द्वारा शादी से मना करने पर निराश होकर जहर खा कर दी जान। मजिस्ट्रेट के सामने बयान देकर बोली इन आरोपियों पर हो कार्यवा

लोकेशन/थाना गजरौला पीलीभीत
रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
मो9719672920

पीलीभीत जनपद में गर्भबती नाबालिग युवती ने नाबालिग युवक और उसकी परिजनों के द्वारा शादी से मना करने पर निराश होकर जहर खा कर दी जान।
मजिस्ट्रेट के सामने बयान देकर बोली इन आरोपियों पर हो कार्यवाही।

गजरौला पुलिस ने आरोपित नाबालिग युवक आशीष कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी।

एंकर/पीलीभीत से एक सनसनीखेज खबर प्रकाश में आई है,जहां थाना गजरौला के गांव मुड़ैला कला में नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने 6 महीने तक फोन पर बात कर नाबालिग को शादी का लालच दिया।

जब इसकी शिकायत युवक के परिवार से की गई तो परिवार ने कहा कि 18 साल के होने पर शादी कर देंगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मानसिक तनाव से तंग आकर 13 जुलाई को नाबालिग ने घर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई है।
मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित युवती ने मरने से पहले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गजरौला पुलिस के द्वारा पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ BNS और पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।