चक्रधरपुर मंडल में प्री-एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

दिल्ली। चक्रधरपुर मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर - जम्मूतवी एक्सप्रेस 22, 24 और 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी- संबलपुर एक्सप्रेस 25, 27 और 29 सितंबर 2026 को संचालित नहीं होगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, जो 27 सितंबर 2026 को चलने वाली है, अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बोकारो स्टील सिटी?आद्रा?मिदनापुर?हिजली मार्ग से संचालित होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कटक संबलपुर सिटी झारसुगुड़ा रोड इब मार्ग से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।