* दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने NEET में हुई धांधली के खिलाफ दी गिरफ्तारी *

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले में श्री देवेंद्र यादव जी ने गिरफ्तारी दी , देश भर के छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। निष्पक्ष परीक्षा, NTA पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन व भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं को अपना समर्थन देने पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष **देवेंद्र यादव** ने पुलिसिया कार्रवाई के बीच अपनी गिरफ्तारी दी।

छात्रों के बीच पहुंचे देवेंद्र यादव, कहा- "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों से मुलाकात करते हुए देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और सरकार समाधान निकालने के बजाय आवाज दबाने का काम कर रही है।

* **छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों:** शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर की गई कार्रवाई तुरंत रोकी जाए।