अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर हटूंडी फाटक 29 से 31 जुलाई तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन

अजमेर। अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर हटूंडी-राजोसी स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-08 (हटूंडी फाटक) पर मरम्मत कार्य के चलते इसे 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक लगातार तीन दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण इस अवधि में किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा।

यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। इस दौरान वाहन चालक हटूंडी-राजोसी के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-09 तथा रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) संख्या-10 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आ-जा सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।