भारी बारिश के चलते 26 जुलाई को कांगड़ा वैली रेल सेवा रहेगी अस्थायी रूप से स्थगित

पठानकोट। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जम्मू मंडल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारी वर्षा के कारण पठानकोट?जोगिंदर नगर नैरोगेज रेलखंड (कांगड़ा वैली रेल सेवा) पर 26 जुलाई 2026 को रेल संचालन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।

जम्मू मंडल के जनसंपर्क विभाग के राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

रेलवे प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम सामान्य होने और ट्रैक की पूरी तरह जांच के बाद ही रेल सेवाओं का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह उनकी सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।