एनसीसी के 90 कैडेट को बिहार एनसीसी 25 बटालियन के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण संपन्न,6 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए कैडेट्स।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर स्थित नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय में 6 दिवसीय बिहार एनसीसी 25 बटालियन का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। इस बाबत की जानकारी देते हुए नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने बताया कि विद्यालय से चयनित 34 लड़के और 56 लड़कियों को एनसीसी के हवलदार कृष्णा रोका के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। कैडेट्स ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण को पूर्ण किया है। एनसीसी के द्वारा चयनित कैडेट्स को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इस अवसर पर कैडेट्स के अलावा एनसीसी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।