पत्नी ने शराबी पीकर मारपीट करने वाले पति पर कराई एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी अन्नू देवी उम्र लगभग 35 वर्ष ने वाल्मीकि नगर थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है,कि वह तथा उसका पति हरिद्वार मिश्र अपने पिता के घर पर रामपुरवा में रहते हैं। आए दिन उसके पति के द्वारा शराब पी कर मारपीट किया जाता है। शुक्रवार को भी उसके पति के द्वारा शराब पी कर उसके पिता तथा उसके साथ मारपीट किया जा रहा था। इसलिए उसने डायल 112 को कॉल कर बुला लिया। पुलिस के द्वारा उसके पति को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जहां उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस संबंध मे वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर शराब पीने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।