बाढ़ का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण, कटान शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत

  1. आलापुर , अम्बेडकर नगर || बाढ़ प्रभावित क्षेत्रोंमें नदी काजलस्तर लगातार बढ़नेसे लोगों कीमुश्किलेंबढ़ती जा रहीहैं। नदी कापानी निचले इलाकोंकी ओर तेजीसे बढ़ रहाहै। माझा कम्हरियाक्षेत्र में कईस्थानों पर नदीकी कटानभी शुरू होगई है, जिससेग्रामीणों की चिंताबढ़ गई है।

    ग्रामीणों का कहनाहै कि यदिकटान इसी गतिसे जारी रहीतो जल्द हीमाझा कम्हरिया गांव कीआबादी भी इसकीचपेट में आसकती है। बाढ़के कारण किसानोंकी फसलें प्रभावितहो रही हैंऔर क्षेत्र मेंजहरीले जीव-जंतुओंकाखतरा भी बढ़गया है।

    गांव के मुख्यमार्गों पर कीचड़और पानी जमाहोने से लोगोंका आवागमन मुश्किलहो गया है। विशेषकर स्कूली बच्चोंऔर ग्रामीणों को आने-जानेमें भारी परेशानीका सामना करनापड़ रहा है।

    ग्रामीण रामकुमार, विजई, महेश, त्रिलोकी, रामदरश, विनोद, सुरेंद्र, जयराम और गेड़ीसहित अन्य लोगोंने बताया कियदि नदी काजलस्तर इसी तरहबढ़ता रहा तोजल्द ही पानीआबादी तक पहुंचसकता है।

    वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित आपदा को देखते हुए समय रहते नावों की व्यवस्था, प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, मेडिकल टीमों की तैनाती तथा एंटीवेनम सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।