कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर बने अनुराग, गांव में खुशी की लहर

आलापुर (अम्बेडकर नगर ) |राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर गांव निवासी अनुराग मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

अनुराग मौर्य, राम नवल मौर्य के पुत्र तथा रामवृक्ष मौर्य के भतीजे हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी (कांस्टेबल) के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ निरंतर तैयारी करते हुए उन्होंने यूपी पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की।
अनुराग की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुराग ने अपने गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।