पुतला दहन की अफवाह पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हाउस अरेस्ट, आवास बना छावनी

हरदोई में बीती आधी रात से हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुतला दहन की अफवाह पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हाउस अरेस्ट, आवास बना छावनी

#हरदोई

.

जनपद में देर रात उस समय सियासी पारा चढ़ गया, जब भारी पुलिस बल ने सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास को चारों तरफ से घेर लिया। पुतला दहन की कथित सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया।

🕛 आधी रात बना घर छावनी

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सपा नेता के घर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर कड़ा पहरा बैठा दिया और आवास को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया।

⚠️ ?झूठी सूचना पर कार्रवाई?

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी शरारती तत्व ने पुलिस को भ्रामक सूचना दी कि समाजवादी पार्टी सरकार का पुतला फूंकने जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं थी, फिर भी बिना जांच के उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

श्री गुप्ता ने आरोप लगाया:

?यह सरकार की तानाशाही है। पुलिस को ढाल बनाकर समाजवादियों की आवाज दबाई जा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।?

कार्यकर्ताओं में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

⏰ सुबह 10:30 बजे भी नजरबंद

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आज सुबह 10:30 बजे तक भी पुलिस बल आवास पर तैनात है और सपा नेता को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। पुलिस का कहना है कि ?उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।?

राजनीतिक गलियारों में सवाल_क्या यह कार्रवाई एहतियात थी या अति-प्रतिक्रिया?

क्या बिना पुष्टि के इतनी बड़ी कार्रवाई जायज है?

सूचना विभाग हरदोई UP Police Allfollower