परिचालनिक कारणों से रामनगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 जुलाई को रहेगी निरस्त

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों के चलते 24 जुलाई 2026 को संचालित होने वाली 22976 रामनगर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परिचालन संबंधी आवश्यक कार्यों के कारण यह ट्रेन निर्धारित तिथि पर संचालित नहीं होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।