जोधपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित, कुछ ट्रेनें रद्द तो कई बदले मार्ग से चलेंगी

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कुचामन सिटी?नया खारड़िया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 43 तथा उम्मेद?खारिया खंगार स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 35 एवं 39 पर गर्डर लॉन्चिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जोधपुर?हिसार (14891) रेलसेवा 25 सितंबर 2026 तथा हिसार?जोधपुर (14892) रेलसेवा 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा हनुमानगढ़?दादर एक्सप्रेस (14707), ऋषिकेश?बाड़मेर एक्सप्रेस (14887), जैसलमेर?जयपुर एक्सप्रेस (12467), जोधपुर?वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (14854) तथा जोधपुर?भोपाल एक्सप्रेस (14813) निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा, जबकि परिवर्तित मार्ग के कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली सराय?जोधपुर एक्सप्रेस (22421) 26 सितंबर 2026 को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

इसके अतिरिक्त ऋषिकेश?बाड़मेर (14887), वाराणसी सिटी?जोधपुर (14863) तथा भोपाल?जोधपुर (14814) रेलसेवाओं को भी निर्धारित तिथियों पर विभिन्न खंडों में लगभग एक घंटे तक रेगुलेट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।