गौरीबाजार में 45 दिवसीय एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण अभियान के 8वें चरण का शुभारंभ

गौरीबाजार, देवरिया।राजकीय पशु चिकित्सालय, गौरीबाजार में आज से 45 दिवसीय एफएमडी (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण अभियान के 8वें चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान का विधिवत फ्लैग ऑफ विकास खंड गौरीबाजार की खंड विकास अधिकारी (BDO) शिवानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने पशुपालकों से अपने सभी गोवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय नियमित टीकाकरण है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है तथा दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि होती है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश ने बताया कि यह अभियान आज से प्रारंभ होकर अगले 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी राम आशीष यादव व मनीष कुमार तथा विभाग के पैरावेट्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पशुपालकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की।