लार में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सभी गांवों में निःशुल्क लगेगा टीका

लार ,देवरिया।राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए लार क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का नेतृत्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमित कुमार सिंह कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि श्री सत्य प्रकाश सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरुण सिंह, अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वाहन को रवाना कर किया।
इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी छोटन सिंह, शिवराज सिंह, रामानुज प्रसाद, पैरावेट अनिरुद्ध यादव, सुनील कुशवाहा, कृपा सागर द्विवेदी, अभिनंदन, आशुतोष सिंह, दुर्गेश यादव, संगेश सिंह, रत्नेश सिंह सहित समस्त पैरावेट उपस्थित रहे।
डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि लार ब्लॉक के सभी ग्रामों में टीमों के माध्यम से गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीके की कोल्ड चेन का विशेष ध्यान रखा जाएगा और फील्ड में वैक्सीन कैरियर का उपयोग अनिवार्य होगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील किया वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें। खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक वायरल रोग है जिसमें पशु के मुंह, खुर और थन में छाले हो जाते हैं, लार टपकती है और दूध उत्पादन घट जाता है। इस रोग से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है।