‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान: इज्जतनगर मंडल ने स्टेशनों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

बरेली। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर रेल यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ?स्वच्छता से स्वागत? अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान इज्जतनगर, बरेली सिटी, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआँ, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, रामनगर, टनकपुर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज और पीलीभीत सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की मशीनीकृत सफाई कराई गई।

स्वच्छता अभियान के साथ-साथ यात्रियों को साफ-सफाई बनाए रखने और जनभागीदारी के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। ईएनएचएम एवं ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने ?स्वच्छता से स्वागत? संदेश वाले बैज पहनकर अभियान में भाग लिया, जबकि संविदा कर्मियों ने जागरूकता रैलियां निकालकर स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया। स्टेशनों पर बैनर, जन-जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक यात्री का स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल वातावरण में स्वागत करना है।

रेल प्रशासन ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ऐसे जनहितकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।