मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

जयपुर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में सीतारामपुर जंक्शन?प्रधान खांटा रेलखंड के बीच स्थित मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द तथा कुछ परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि हावड़ा?बीकानेर एक्सप्रेस (12371) 21 सितंबर 2026 तथा बीकानेर?हावड़ा एक्सप्रेस (12372) 24 सितंबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। सियालदाह?अजमेर एक्सप्रेस (12987) 23 से 26 सितंबर तक, सियालदाह?बीकानेर एक्सप्रेस (12259) 24 एवं 27 सितंबर को, अजमेर?सियालदाह एक्सप्रेस (12988) 23 से 26 सितंबर तक तथा बीकानेर?सियालदाह एक्सप्रेस (12260) 24 एवं 25 सितंबर को सीतारामपुर जंक्शन?झाझा?पटना?पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से संचालित होंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे का कहना है कि यह तकनीकी कार्य भविष्य में अधिक सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।