https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र स्..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र स्..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र स्...">

अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, कपड़े के शोरूम में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र स्थित लाइनपार में सोमवार देर रात एक कपड़े के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया। दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के कारण आग को फैलने से रोक दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि शोरूम में मौजूद करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

अग्निशमन विभाग की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र में संभावित भारी नुकसान होने से बच गया।