जलभराव से रेल संचालन प्रभावित, डिब्रूगढ़–लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला, एक ट्रेन आंशिक रद्द

जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुड़ी?सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुड़ी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़?लालगढ़ एक्सप्रेस, जो 20 जुलाई 2026 को डिब्रूगढ़ से रवाना होगी, अब परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन डिब्रूगढ़?नॉर्थ लखीमपुर?रंगापाड़ा नॉर्थ?रंगिया?नलबाड़ी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़?डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जो 17 जुलाई 2026 से लालगढ़ से रवाना हो रही है, केवल लामडिंग स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इसके चलते यह ट्रेन लामडिंग से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद नियमित रेल संचालन बहाल किया जाएगा।