दो दिन बंद रहेगा मदार-बुढ़ापुष्कर रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन

अजमेर। मदार-बुढ़ापुष्कर रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या-01 पर रबराइज्ड पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण यह रेलवे फाटक 19 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, कि.मी. 13/0-1 पर स्थित यह समपार फाटक माकड़वाली-होकरा रोड के बीच स्थित है। निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा और कार्य में सुविधा को देखते हुए फाटक पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इस अवधि में यात्रियों और स्थानीय लोगों से कदमपुरा रोड अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। रेलवे ने लोगों से सहयोग करने और असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना वैकल्पिक मार्गों के अनुसार बनाने का अनुरोध किया है।