छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की गरिमामयी अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना व जिला महासचिव ओम गवेल द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

संगठन को मजबूती देने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची मे जिला संरक्षक ? कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास, नीलेंद्र राठौर।

जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे, अनूप पासवान को दी गई है।

जिला सचिव के लिए शारदा पाल, सतपाल सिंह को नवीन जिम्मेदारी दी गई है ।

जिला कोषाध्यक्ष ? ओम कुर्रे।

जिला सहसचिव ? प्रकाश तिवारी, रामचरण साहू।

जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी पुनः आलोक पांडे को दी गई है l

सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण प्रभार मनहरण साहू को दी गई है ।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए नई कार्यकारिणी में विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा और अशोक अग्रवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम पत्रकारिता के मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।