कोटा स्टेशन पर 24 जुलाई तक नहीं रुकेगी भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस, सोगरिया स्टेशन पर मिलेगा अस्थायी ठहराव

जोधपुर। कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस का संचालन 20 से 24 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन का कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस 20 से 24 जुलाई तक भोपाल से प्रस्थान करने पर सोगरिया कोटा सी केबिन?गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। सोगरिया स्टेशन पर ट्रेन रात्रि 2:10 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस 20 से 24 जुलाई तक जोधपुर से प्रस्थान करने पर गुड़ला?कोटा सी केबिन?सोगरिया मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन भी कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। सोगरिया स्टेशन पर इसका आगमन रात्रि 11:30 बजे तथा प्रस्थान 11:40 बजे निर्धारित किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी की पुष्टि करने तथा उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।