झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य: कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला और समय में हुआ बदलाव

प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि झांसी?मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर-रोरा सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस ? 27 एवं 28 जुलाई 2026।

11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस ? 28 एवं 29 जुलाई 2026।

64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू ? 27 एवं 28 जुलाई 2026।

64614 बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ? 27 एवं 28 जुलाई 2026।

64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू ? 28 जुलाई 2026।

64612 मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ? 28 जुलाई 2026।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (27 जुलाई) अब झांसी?देलवाड़ा?बिरारी होकर चलेगी।

19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस (28 जुलाई) भी परिवर्तित मार्ग बिरारी?देलवाड़ा?झांसी होकर संचालित होगी।

री-शेड्यूल की गई ट्रेन

11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस को 19 जुलाई तथा 21 से 26 जुलाई 2026 तक कुल 7 फेरों में 120 मिनट (2 घंटे) विलंब से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों का होगा विनियमन

12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस ? 21 एवं 28 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित रहेगी।

12176 आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस ? 23 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित रहेगी।

04191 ग्वालियर-रीवा स्पेशल ? 22 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह बदलाव झांसी?मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए किए जा रहे हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।