नीट 2026 के यूपी टॉपर बने काशी के लाल आर्यन दुबे, ऑल इंडिया रैंक-7 से रचा इतिहास

वाराणसी। नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में काशी के लाल आर्यन दुबे ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR)-7 प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ वह उत्तर प्रदेश के स्टेट टॉपर बने हैं। आर्यन की इस सफलता से पूरे वाराणसी में खुशी का माहौल है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) की वाराणसी शाखा के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस वर्ष आकाश वाराणसी ब्रांच के 5 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-500 में जगह बनाई। इनमें आर्यन दुबे (AIR-7), अंकुर कुमार (AIR-61), कृष्णा यादव (AIR-131), आदेश अक्षत (AIR-413) और आयुष यादव (AIR-429) शामिल हैं। इस सफलता को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में सेंटर डायरेक्टर विष्णु देव तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर संजय तिवारी, रीजनल सेल्स ग्रोथ हेड अमित अवस्थी, मेडिकल विंग के एकेडमिक हेड इफ्तेखार अहमद अंसारी तथा ब्रांच हेड आफताब अहमद मौजूद रहे।

एनटीए की टॉप-138 सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों का कब्जा रहा। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1 हासिल की, जबकि वंशम सिंह, एकाग्र यादव, श्री नारायण हरि मिश्रा, अरिमा झा और कृष्णा यादव ने भी प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग में जगह बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश का प्रदर्शन शानदार रहा। संस्थान के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 17 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया। संस्थान ने इस सफलता का श्रेय अनुभवी शिक्षकों, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया।

अपनी सफलता पर आर्यन दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और संस्थान के बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहेगा।

पिछले एक दशक में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वहीं, ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को लगातार कायम रखा है।