पापकार्न मशीन के लिए आवेदन शुरू,पात्र लाभार्थी आवेदन करें:सूरज प्रसाद वर्मा

फतेहपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा टूलकिट वितरण योजना के तहत जनपद के पात्र लाभार्थियों को पॉपकार्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सूरज प्रसाद वर्मा ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों का चयन गठित समिति द्वारा साक्षात्कार एवं सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगरों के साथ-साथ इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य इच्छुक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट नचाअपइ.हवअ.पद पर ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन विकल्प के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र), शैक्षिक योग्यता तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रति सभी संलग्नकों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 77/274 बी, सिविल लाइन, एलआईसी बिल्डिंग के सामने, फतेहपुर में 18 जुलाई 2026 तक कार्यालय समय में जमा करनी होगी।