Chandauli News:चकिया ब्लॉक परिसर में लगाए गए दर्जनों फलदार व छायादार पौधे विधायक कैलाश खरवार व ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चकिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ चकिया विकासखंड परिसर में सोमवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चकिया विधायक कैलाश खरवार एवं ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड परिसर में आम, जामुन, नीम, पीपल, अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए।उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने और पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।वहीं ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष पाठक, एडीओ पंचायत एन. डी. तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।