एपेक्स मेडिकल केयर में नि:शुल्क हड्डी एवं ईएनटी स्वास्थ्य शिविर को मिला अच्छा प्रतिसाद

जम्मू। एपेक्स मेडिकल केयर में रविवार को आयोजित नि:शुल्क हड्डी (ऑर्थोपेडिक) एवं कान, नाक, गला (ईएनटी) स्वास्थ्य जांच शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ उठाया।

शिविर का संचालन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. भारत भूषण के नेतृत्व में किया गया। ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. मुदस्सर आरिफ ने हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया, जबकि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अकरम चौहान ने कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।

शिविर के दौरान पाथकाइंड लैब्स के सहयोग से ब्लड शुगर, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल की जांच मात्र 10 रुपये प्रति जांच की रियायती दर पर उपलब्ध कराई गई, जिसका भी लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

एपेक्स मेडिकल केयर प्रबंधन ने बताया कि 13 जुलाई को प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शितिज गुप्ता द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संस्थान में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा धवन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जावेद चौहान तथा यूरोलॉजी एवं यूरो-ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. इरफान काजी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

संस्थान का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण बहु-विशेषज्ञ (मल्टीस्पेशियलिटी) स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।