जून में एनएफआर ने अनलोड किए 1,025 माल रेक, पूर्वोत्तर राज्यों तक जरूरी सामान की निर्बाध आपूर्ति

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जून 2026 के दौरान माल परिवहन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जोन में 1,025 माल रेक अनलोड किए। रेलवे ने अनाज, खाद्य सामग्री, उर्वरक, चीनी, कोयला, नमक, टैंक वैगन समेत अन्य आवश्यक और औद्योगिक सामानों की समयबद्ध ढुलाई सुनिश्चित कर क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।

आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 589 रेक अनलोड किए गए, जिनमें 272 रेक अति आवश्यक और 317 रेक आवश्यक सामग्रियों के थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 184, बिहार में 129, त्रिपुरा में 68, नागालैंड में 22, मणिपुर में 20, अरुणाचल प्रदेश में 8 और मिजोरम में 5 रेक अनलोड किए गए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस बेहतर प्रदर्शन से पूर्वोत्तर राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, औद्योगिक गतिविधियों और दैनिक जरूरतों की आपूर्ति सुचारु बनी रही। प्रभावी निगरानी और बेहतर संचालन के कारण टर्नअराउंड समय में कमी आई तथा अनलोडिंग क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ।