यात्रियों के लिए राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

यात्रियों के लिए राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही परिचालनिक कारणों से कुछ विशेष ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त भी किया गया है।

रेलवे के अनुसार उधना?मधुबनी (09045/09046) और उधना झंझारपुर (09047/09048) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक तीन-तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

इसी प्रकार लालकुआ राजकोट (05045/05046) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन अब 19 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक कुल 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

वहीं, परिचालनिक कारणों से कई विशेष ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त किया गया है। इनमें हजरत निजामुद्दीन दादर (04001/04002), आनंद विहार टर्मिनल शेखपुरा (04069/04070), छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर (01079/01080), पुणे गोरखपुर (01415/01416), पुणे गाजीपुर सिटी (01431/01432) तथा पुणे हजरत निजामुद्दीन (01491/01492) विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन 10 जुलाई से 17 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर निरस्त रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।