जंगल में पुटू तोड़ने गए दंपत्ति, बिच्छू के डंक से युवक के मौत की आशंका: झाड़ फूंक कराते रहे परिजन हुई मौत..

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतार में जंगल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। परिजनों ने बिच्छू के दंश से मौत होने की आशंका जताई हैं। घटना की जानकारी बालको पुलिस को दी गई, मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार रामपुर, करतला निवासी नंदलाल मँझवर अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल ग्राम खेतार आया हुआ था, जहां मंगलवार को दोपहर 1 बजे के क़रीब बारिश थमने के बाद पति पत्नी ने जंगल में मशरूम (पुटू) तोड़ने जाने का फैसला किया। जंगल में मशरूम तोड़ने के दौरान नंदलाल मँझवार को कुछ काटने का अहसास हुआ, उसने इसकी जानकारी पास में मौजूद अपनी पत्नी को देते हुए बिच्छू द्वारा काटे जाने की बात कहीं। आनन फानन में दंपति वापस घर लौटे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

युवक की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने अंधविश्वास में पड़कर झाड़ फूंक का सहारा लिया मगर बात नहीं बनी, देर शाम युवक की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी बालको पुलिस को दी गई हैं जहां बालको पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया की बीते दिनों से गांव में लाइट नहीं होने के कारण फोन बंद पड़े थे, डायल 112 या एम्बुलैंस से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके कारण मृतक के परिजनों ने झाड़ फूंक कराना ठीक समझा था। बहरहाल मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रहीं हैं।