https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के अस्पताल में अग्नि सुरक्ष..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के अस्पताल में अग्नि सुरक्ष..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के अस्पताल में अग्नि सुरक्ष...">

मुरादाबाद के अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने का कराया गया अभ्यास

https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने का कराया गया अभ्यास

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के डीजी फायर सुजीत पांडेय के आदेश पर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में मुरादाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्कीम नंबर-3 स्थित एक अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का सफल अभ्यास कराया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और निर्धारित मानकों के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान मरीजों और अस्पताल कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारियों और फायर कर्मियों को किसी भी अग्निकांड की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है। उन्होंने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच, फायर सेफ्टी मानकों का पालन तथा समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर फायर विभाग की टीम, अस्पताल प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम रखा जा सके।