* भक्ति को व्यापार नहीं , व्यापार को भक्ति बनाएं :- राजेश्वरानंद *

दिल्ली 4जुलाई:~ भक्ति को व्यापार नही बल्कि व्यापार को भक्ति बनाएं यह संदेश दिया गया स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज द्वारा गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लोकार्पण कार्यक्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए।

सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में विगत छह वर्षों से साधु संतों, अभावग्रस्त लोगों एवं आमजनों हेतु चल रहे श्री राजमाता जी अन्नक्षेत्र जिसमें प्रतिदिन भंडारा वितरण किया जाता हैं।इस भंडारे को विस्तार करने के भाव से पूर्वी दिल्ली नगर निगम डिप्टी कमिश्नर, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड चीफ विजिलेंस कमिश्नर अमित शर्माजी के माध्यम से श्री सरवन सुंदरमूर्ती इनोवेटर एंड इन्वेस्टर कॉर्पोरेशन प्रमोटर श्री शंकर टी वी द्वारा वाटर कूलर एवं डिप फ्रिजर दान स्वरूप भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ नारियल फोड़कर उपकरणों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि "अक्सर मंदिरों में पहुंचकर भगवान की क्षणिक पूजा करने के फलस्वरूप सांसारिक पदार्थों की कामना करते हैं जोकि व्यापार ही मानो दूसरी तरफ व्यापारी वर्ग अपने व्यापार से अर्जित धन का एक भाग दीन दुखियों , अभावग्रस्त लोगों एवं धर्मार्थ कार्य में खर्च करते हैं ऐसा किया गया निष्काम कर्म ही भक्ति बन जाता हैं।हर मनुष्य का कर्तव्य बनता हैं कि वह प्राप्त आय में से कुछ या तुच्छ समाज कल्याणार्थ अवश्य भेंट करना चाहिए।

स्वामी राजेश्वरानंद जी ने आगे बोलते हुए कहा कि अगर हम सोचे कि समाज का हर कार्य सरकार की जिम्मेदारी है तो मुश्किल हो जाएगी।इतनी बड़ी जनसंख्या वाले भारत देश में प्रत्येक व्यक्ति समाज के प्रति समर्पित भाव से अपना कर्तव्य बोध महसूस करें तो ओर अधिक सुंदर रूप से समाज की परिकल्पना का साक्षात रूप धरातल पर उतारा जा सकता है।

आगे वर्षा ऋतु में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर भोजन वितरण की व्यापक तैयारी की जा रही है जिसके अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित आखिरी व्यक्ति तक भोजन एवं स्वच्छ निर्मल पानी पहुंचाने की सेवा करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद आए हुए विशिष्ट लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

राम वोहरा 9212315006