रच दिया इतिहास.... शोभना कश्यप ने विद्यालय कन्या हबीबुल्ला खां में सहायक अध्यापिका ने यूपी टीजीटी संगीत विषय में प्राप्त की ऑल इंडिया AIR 1sT RANK

बीसलपुर - स्वरांजलि संगीत विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक श्री देवेन्द्र कुमार की पत्नी ने अपने बेहतरीन अध्ययन और पति के सटीक मार्गदर्शन के दम पर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने ऑल इंडिया AIR 1st Rank प्राप्त की है। वही उनके घर लोगों का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है, और लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं

उन्होंने बताया इस कामयाबी का श्रेय उनके पति देवेंद्र कुमार और उनके बच्चों को जाता है उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहे। वर्तमान में वो उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या हबीबुल्ला खां में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।