29 जून को पीलीभीत आएंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी।  पीलीभीत जनपद के विकासखंड बरखेड़ा क्षेत्र में पतरासा कुंवरपुर में चल रही हैँ तैयारियां।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


29 जून को पीलीभीत आएंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी।

पीलीभीत जनपद के विकासखंड बरखेड़ा क्षेत्र में पतरासा कुंवरपुर में चल रही हैँ तैयारियां।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के 29 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर पीलीभीत जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड में आ गया है,तैयारियां जोरों पर चल रही है।

128 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतरासा कुंवरपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है।

मौसम के मिजाज और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए आयोजन स्थल पर एक विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है,जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षा-व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रबंधन और पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष फोकस है।

एक तरफ जहां प्रशासन इस वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल ढंग से संपन्न कराने के लक्ष्य के साथ दिन-रात काम कर रहा है,वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं।

29 जून को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन की खबर से पूरे पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है।