न्यायालय का एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा सोमवार की देर शाम न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में निकले पुलिस पदाधिकारी सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बगहा उदय कुमार के न्यायालय के वारंटी जिसका टी आर नंबर 373/25

चंदन कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पिता गणेश महतो ग्राम भेडिहारी वर्मा कॉलोनी अपने घर पर है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।