युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर के पानी में लगाई छलांग।

तेज लहरों के बीच नहर के पानी से उत्साही युवकों ने युवक की बचाई जान।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड टंकी बाजार निवासी परशुराम रौनियार का शादीशुदा मंझीला पुत्र पुरुषोत्तम रौनियार उर्फ पप्पू उम्र लगभग 35 वर्ष ने मंगलवार की सुबह तीन आर डी पूल तिरहुत नहर के पानी में आत्महत्या के इरादे से कूद गया।तीन आर डी पूल चौक निवासी मोहम्मद क्यूम ठाकुर और अन्य उत्साही युवकों के द्वारा तुरंत नहर में छलांग लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया गया।आनन-फानन में परिजनों के द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर धीरज कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया।ग्रामीणों में चर्चा है कि सम्भवतः परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी होगी।