पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद–दरभंगा और गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का बढ़ाया विस्तार, बदले मार्ग से जारी रहेगा संचालन

मुंबई। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश और आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए अहमदाबाद दरभंगा एवं गांधीधाम भागलपुर विशेष किराया स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। साथ ही रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

अहमदाबाद?दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरे बढ़े

अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 03 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 06 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, गुना, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए संचालित होगी।

गांधीधाम?भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल का भी विस्तार

गांधीधाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम?भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 03 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 06 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से भचाऊ, सामाखियाली, ध्रांगध्रा, अहमदाबाद, नडियाद, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर होकर चलेगी।

एक जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

पश्चिम रेलवे का यह निर्णय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के साथ त्योहारों और अवकाश के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।