31 जुलाई तक चलेगी अहमदाबाद–मंगलुरु साप्ताहिक विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

31 जुलाई तक चलेगी अहमदाबाद मंगलुरु साप्ताहिक विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद से मंगलुरु के बीच संचालित साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष रेल सेवा 31 जुलाई 2026 तक अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद मंगलुरु साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 03 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक कुल 5 फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से शाम 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9 बजे मंगलुरु जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में नडियाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, मडगांव, कारवार, उडुपी और सुरतकल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे द्वारा इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी 2 टियर), वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी 3 टियर), शयनयान श्रेणी (स्लीपर) तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बों की व्यवस्था की गई है।