गोंडा-बुढवल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, अमृत भारत रेलसेवा रहेगी प्रभावित

गोंडा-बुढवल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, अमृत भारत रेलसेवा रहेगी प्रभावित

रेलवे द्वारा गोंडा-बुढवल रेलखंड के गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते इस मार्ग पर रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा, जिससे कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण दरभंगा-खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा पर निम्न प्रभाव पड़ेगा

1. गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा?खातीपुरा अमृत भारत रेलसेवा जो 29 जून 2026 से 9 जुलाई 2026 तक दरभंगा से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मनकापुर?अयोध्या कैंट?बाराबंकी होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा?दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा जो 9 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक खातीपुरा से रवाना होगी, वह बाराबंकी?अयोध्या कैंट?मनकापुर होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

3. गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा?दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा दिनांक 1 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से खातीपुरा से प्रस्थान करेगी।

4. गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा?दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा दिनांक 29 जून, 5 जुलाई एवं 7 जुलाई 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करने पर मार्ग में 45 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें। रेलवे द्वारा सुरक्षित एवं बेहतर रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।