आषाढ़ी यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे चलाएगा 54 विशेष ट्रेनें, पंढरपुर-मिरज के लिए बड़ी सौगात

आषाढ़ी यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे चलाएगा 54 विशेष ट्रेनें, पंढरपुर-मिरज के लिए बड़ी सौगात

मध्य रेलवे ने आषाढ़ी यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच पंढरपुर और मिरज के लिए कुल 54 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आषाढ़ी यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार नागपुर?मिरज, नवीन अमरावती?पंढरपुर, खामगांव?पंढरपुर और लातूर?पंढरपुर के बीच आरक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

इसके अलावा भुसावल?पंढरपुर, कोल्हापुर?कुर्डुवाड़ी और पुणे?मिरज मार्गों पर कुल 34 अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन होगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकें। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी और स्लीपर कोच उपलब्ध रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आषाढ़ी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ बढ़ने पर जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

इस संबंध में डॉ. स्वप्नील निला ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुविधाजनक और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार है।