गांजा तस्कर गिरफ्तार, 974 ग्राम गांजा बरामद

बरेली की कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 974 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आने-जाने वाले वाहन चालकों से गांजा खरीदता था। इसमें से कुछ का वह खुद सेवन करता था, जबकि बाकी को बेचकर पैसे कमाता था। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात रेलवे जंक्शन चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नॉर्थ रेलवे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 974 ग्राम गांजा और 100 रुपए नकद बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान 26 वर्षीय समी पुत्र सगीर के रूप में हुई जो मोहल्ला किला छावनी, थाना किला, बरेली का निवासी है। पुलिस पूछताछ मे आरोपी समी ने बताया कि वह नशे की लत के कारण इस अवैध कारोबार मे शामिल हुआ। गांजा बेचकर मिलने वाले पैसों से वह अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करता था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।।