हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसपी पीलीभीत के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली, मोटरसाइकिल पर सवार होकर एसपी ने राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश। स्वतंत्रता दिवस पर अप

ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920


हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसपी पीलीभीत के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली, मोटरसाइकिल पर सवार होकर एसपी ने राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश।
स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं ? सुकीर्ति माधव एसपी पीलीभीत

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।एसपी पीलीभीत सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन से रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया तथा स्वयं बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया गया।
पुलिस लाइन,पीलीभीत से प्रारम्भ हुई बाइक तिरंगा रैली नकटादाना चौराहा,गौहनिया चौराहा,छतरी चौराहा एवं आसाम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई।रैली के दौरान तिरंगे से सजी बाइकों और देशभक्ति के जयघोष ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता,गौरव,एकता और अखंडता का प्रतीक है।यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की स्मृति दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है।उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों,प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास,गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से पीलीभीत पुलिस ने ?हर घर तिरंगा? अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिक कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया है।

हर घर तिरंगा रैली में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल,क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा ध्वज के साथ सम्मिलित हुए।