जिलाधिकारी पीलीभीत का संकल्प 2026 तक झोपड़ी मुक्त होगा पीलीभीत।

2026 तक झोपड़ी मुक्त होगा पीलीभीत! DM ज्ञानेंद्र सिंह का बड़ा संकल्प, हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का मकान

पीलीभीत को झोपड़ी विहीन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संकल्प लिया है कि 2026 तक जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति झोपड़ी में रहने को मजबूर न रहे।
इसके लिए सभी BDO और SDM को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पात्र व्यक्ति अभी भी झोपड़ी में रह रहा है, तो उसे प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि वह अपना पक्का मकान बनवा सके।
जिलाधिकारी के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में करीब 95% लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। DM ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई व्यक्ति अभी भी झोपड़ी में रह रहा है, तो इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को दें। सूचना मिलने के बाद टीम भेजकर पात्रता की जांच कराई जाएगी और पात्र होने पर योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।