गोवंश का मांस लेकर जा रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग मुठभेड़ मे दो बदमाश हुए घायल

बरेलीके थाना शीशगढ़ क्षेत्र में बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे गोतस्करों ने घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों गोतस्कर घायल हो गए। तस्करों की फायरिंग में एक दरोगा भी जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मांस और पशु वध करने के उपकरण बरामद किए गए। शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार गुरुवार को टीम के गुलामगंज रोड पर गश्त पर थे। पुलिस टीम के नई बस्ती मोड़ पर पहुंचने पर बिना नंबर की बाइक से दो लोग कच्चे रास्ते पर दिखे। पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार नई बस्ती की ओर मुड़ने लगे। हड़बड़ी मे उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इस बीच बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग की। उनकी फायरिंग से दरोगा धर्मेंद्र सिंह बाएं कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की गोली लगने से जलीश पुत्र दबीर निवासी मोहल्ला कंचनकुआं, कस्बा शीशगढ़ बाएं और सदाकत पुत्र सखावत निवासी नई बस्ती, कस्बा शीशगढ़ दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, चार कारतूस एवं कारतूस के पांच खोखे, गोवंशीय पशु का मांस एवं पशु काटने के उपकरण बरामद किए। एसओ ने बताया गुरुवार कि सुबह चार बजे आरोपी गोवंशीय पश बछडे का वधकर मांस को बेचने बाइक जा रहे थे। घायल उप निरीक्षक एवं दोनों आरोपियों को इलाज को सीएचसी बहेड़ी भेज दिया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।।