मंदिर से चोरी करने वाले सोनू  फूल सिंह और मोहित पाल गिरफ्तार पूछताछ में हुआ बड़ा खुलास 22 हजार रुपये नकद बरामद

बरेली: बहेड़ी क्षेत्र में जानकी मंदिर के पुजारी की कुटिया से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि चोरी किए गए अधिकांश रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। पुजारी की कुटिया से हुई थी हजारों रुपये की चोरी थाना बहेड़ी क्षेत्र स्थित जानकी मंदिर के पुजारी नागा बाबा मलखान गिरि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी कुटिया में रखे लगभग 80 से 90 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गश्त के दौरान तीनों आरोपी दबोचे गए थाना बहेड़ी पुलिस की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान रामलीला मेला मैदान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, फूल सिंह और मोहित पाल के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बहेड़ी के लोधीपुर मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में कबूला जुर्म, 22 हजार रुपये बरामद पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुजारी की कुटिया से नकदी चोरी की थी। आरोपियों के अनुसार चोरी की रकम में से करीब 40 हजार रुपये उन्हें मिले थे, जिसे उन्होंने आपस में बराबर बांट लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि बाकी रकम खर्च होने की बात आरोपियों ने बताई है। पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।